फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएनए में दलित साहित्य महोत्सव आज से

Fri, 07 Feb 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी की वाल्मीकि रंगशाला में शुक्रवार से दलित साहित्यकारों का जमावड़ा लगेगा, जो प्रेमचंद और राजेंद्र यादव के बहाने दलितों की स्थिति व दशा पर खुलकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


अलग दुनिया संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘दलित साहित्यिक महोत्सव’ का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे होगा, जिसमें पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद और साहित्यकार मुद्राराक्षस भी मौजूद रहेंगे।
संस्था के संयोजक केके वत्स ने बताया कि प्रदेश में पहली बार दलितों पर आधारित साहित्यिक महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। महोत्सव की थीम ‘21वीं सदी अंबेडकर की सदी’ रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को ‘दलित स्त्री लेखन और राजेंद्र यादव’ और शनिवार को ‘प्रेमचंद और दलित लेखन के सामने चुनौतियां’ विषय पर बहस होगी।

जेएनयू के प्रो. तुलसीदास, प्रो. विमल सरोज, दिल्ली के जयप्रकाश कर्दम, पठानकोट के डॉ. जय प्रकाश लिलवान और दिल्ली के डॉ. सूरज बड़तिया प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें