लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाली दलित युवती ने फुरकान और उसकी मां रिजवाना पर शादी के नाम पर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों की पिटाई कर दी। युवती ने चार नवंबर को आरोपी मां-बेटे के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है।
युवती का आरोप है कि फुरकान उनसे जबरन रुपये की मांग कर रहा है। 25 अक्तूबर को आरोपी उनके घर पहुंच गया और उन्हें व उनके पिता, मां और भाई के साथ मारपीट की। युवती ने मदद के लिए 1090 पर कॉल भी की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।