एलडीए ने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना को 17 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। योजना छह नवंबर को समाप्त हो रही थी।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में बिना लाटरी आवंटन के साथ ही विशेष छूट भी दी जा रही है। जिसमें 20 से 50 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों पर एक से दो लाख की छूट, 50 से 75 लाख कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 45 से 90 दिनों के अंदर फ्लैट की पूर्ण धनराशि जमा करने पर छह से तीन प्रतिशत की छूट अलग से मिलेगी। इस समय अलग-अलग योजनाओं में वन बीएचके से लेकर थ्री बीएचके तक के करीब 500 फ्लैट उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना (सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस को छोड़कर) में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकता है। खरीदार खाली फ्लैटों के बारे में जानकारी घर बैठे कर सकते हैं और बुक भी कर सकते हैं। इसके लिए उनको एलडीए की वेबसाइट ldalucknow.in पर जाना होगा।
इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट
- गोमती नगर, जानकीपुरम, प्रियदर्शिनी (सीतापुर रोड), अलीगंज, कानपुर रोड योजना, देवपुर पारा, शारदा नगर।