फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही शुरू होगा डालीगंज ओवरब्रिज

Sun, 21 Jul 2013 02:12 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म होने का समय आ गया। डालीगंज क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन


इसे शुरू करने की तारीख फिलहाल अभी तय नहीं है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, 27 से 31 जुलाई के बीच ब्रिज शुरू किया जा सकता है।

पुल के शुरू होने से निराला नगर से सीतापुर रोड के दोनों ओर रहने वाले लोगों की राह आसान होगी, वहीं पिछले करीब सवा साल से प्रतिबंधित यातायात खुलने से कई इलाकों को जाम से राहत मिलेगी।

इसके अलावा पुरनिया व अर्जुनगंज में आरओबी का काम अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। सरकार बनने के बाद ही तीन रेलवे ओवरब्रिज बनाने की परियोजना पर काम करना शुरू हुआ था।
विज्ञापन


करीब 600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत डालीगंज, पुरनिया और अर्जुनगंज क्रॉसिंग पर पुल बनाए जा रहे हैं।

एलडीए नोडल एजेंसी और राज्य सेतु निर्माण निगम कार्यदाई संस्था है। माल एवेन्यू क्रॉसिंग पर भी आरओबी को प्रदेश के बजट में हरी झंडी दिखा दी गई है। माल एवेन्यु में निर्माण अभी शुरुआती दौर में ही है।
विज्ञापन


यह पुल निराला नगर की आठ नंबर क्रॉसिंग वाली सड़क को डालीगंज क्रॉसिंग से जोड़ने वाली सड़क से शुरू हो रहा है।

ऐसे में जो लोग निराला नगर से सीतापुर रोड और सीतापुर रोड से निराला नगर के लिए जाते हैं, उन्हें राहत होगी। पुल बनने की वजह से सीतापुर रोड से जाने वाले बड़े वाहन डालीगंज व अन्य इलाकों से गुजर रहे हैं, वहां खासी राहत मिलेगी।

यही नहीं टेढ़ी पुलिया कुर्सी रोड और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भी यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें