लखनऊ। डालीगंज से गोरखपुर के नकहा जंगल के बीच छह साल से बंद पैसेंजर ट्रेन 26 मई से फिर पटरी पर उतरेगी। इससे बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस ट्रेन को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन चलाने की तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन से रोजाना 1500 से 1700 यात्री सफर करते थे। वर्ष 2020 को कोविड महामारी के कारण सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। सालभर बाद यातायात कुछ बेहतर हुआ तो ट्रेनें पटरी पर उतरने लगी। वर्ष 2023 तक सभी ट्रेनें बहाल हो गईं, लेकिन नकहा-डालीगंज पैसेंजर निरस्त ही रही। 55061 नकहा-डालीगंज पैसेंजर नकहा से रात 11:10 बजे चलकर डालीगंज सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 55062 डालीगंज-नकहा पैसेंजर डालीगंज से शाम 5:20 बजे चलकर नकहा सुबह 04:45 बजे पहुंचेगी।