फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, 'गरीबों के सहारे ही चलती हैं दारु की दुकानें, वहां अमीर नहीं दिखते'

Sun, 06 May 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विवादित बयान देने से बचने की अपील के बाद भी भाजपा नेताओं का उल्टे सीधे बयान देना थम नहीं रहा है। ऐसा ही एक बयान भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने दिया।

विज्ञापन


रायबरेली शहर के फिरोज गांधी महाविद्यालय कॉलेज सभागार में आयोजित आजीविका एवं कौशल विकास मेले में पहुंचे सलोन के भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के बोल एक बार फिर बिगड़ गए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाईं, लेकिन मैं गरीबों से कहना चाहता हूं कि दारू की दुकानें किसके सहारे चलती हैं। पुलिस की वसूली किसके सहारे होती है। चिकवा की दुकानें किसके सहारे चलती हैं। इन दुकानों पर अमीर नहीं दिखते, बल्कि गरीबों की भीड़ दिखती है।
विज्ञापन


वह इतने पर भी नहीं रुके। बोले, गरीबों को सुधरना होगा, तभी उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पहले अमीरों के लिए मॉडल स्कूल खोले जाते थे, लेकिन अब गरीबों के लिए भी सरकार इस तरह के स्कूल खोल रही है। विधायक के इस तरह के बयान से कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें