फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कूड़ा फेंकने के विवाद में डेयरी संचालक की हत्या

विज्ञापन
आदिलनगर में शुक्रवार सुबह हुए विवाद में जान गंवाने वाले दानिश और उनके बिलखते परिजन। पुलिस ने मौ
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के आदिलनगर में शुक्रवार सुबह कूड़ा फेंकने के विवाद में डेयरी संचालक दानिश (22) की बेलचे से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उनकी मां को भी जमकर पीटा। छह लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पड़ोस में रहने वाले साबिर की पत्नी रईसा बानो ने दानिश के घर के सामने कूड़ा फेंक दिया। इसे लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया।

साबिर, उसका बेटा फारूक, अफशान, बेटियां शाहीन, सामीन गाली-गलौज करते हुए दानिश की मां आबिदा से हाथापाई करने लगे। दानिश उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे तो साबिर व उसका परिवार उन पर टूट पड़ा। डंडे से पीटने के बाद फारूक ने दानिश पर बेलचे से हमला कर दिया। दानिश के पेट में गंभीर चोट लगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक रक्त रिसाव आया है। शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान मिले हैं। खून से लथपथ दानिश वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पिता व अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और दानिश को ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दानिश के भाई मो. वामिश की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शाहीन, सामीन, अफशान और फारूक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साबिर और रईसा बानो की तलाश की जा रही है।

बेटे को बचाने के लिए जूझती रहीं आबिदा

आबिदा का कहना है कि घटना के वक्त वह और दानिश ही घर पर थे। आरोपियों ने उनके बेटे को जानवरों की तरह पीटा। उन्होंने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन अकेली पड़ गईं। इस बीच एक आरोपी घर से बेलचा उठा लाया और दानिश पर वार कर दिए। आबिदा ने आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

छह माह पहले हुई थी दानिश की शादी

दानिश की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात के वक्त उनकी पत्नी रुकसाना मायके में थीं। दानिश के परिवार में पिता मो. शहबान, मां आबिदा खातून, भाई मो. वामिश, आदिल, आकिब और चार बहनें हैं। शहबान परिवार के साथ दूध बेचने का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास तबेला बना रखा है। घटना के वक्त शहबान व अन्य बेटे तबेले में थे। भाइयों में दानिश सबसे बड़े थे। उनकी हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। साबिर का परिवार भी दूध बेचने का काम करता है।

Next
AU ऐप में पढ़ें