फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: डाबर आयुर्वेट ने एफपीओ से औषधीय खेती के लिए मिलाया हाथ, 20 लाख का करार किया

Sun, 23 May 2021 11:33 PM IST
ishwar ashish महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आयुर्वेद कंपनी से साथ तीन फसलों के लिए करार हुआ है। यह करार 20 लाख रुपये का है। इसके अंतर्गत एफपीओ हर्बल उत्पाद तैयार करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रोत्साहन की पहल का नतीजा नजर आने लगा है। अपने स्तर पर सुल्तानपुर में औषधीय पौधों की खेती करने वाली किसानों की संस्था दिव्यनारायणी बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी को डाबर आयुर्वेट कंपनी का साथ मिल गया है। कंपनी एफपीओ को तुलसी, चिरैता और ब्राह्मी की खेती में कार्यशील पूंजी के साथ तकनीकी सपोर्ट देगा और कच्चे माल की बिक्री सुनिश्चित कराएगा।

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक विनय शुक्ला ने बताया आयुर्वेट कंपनी के साथ तीन फसलों के लिए करार हुआ है। एफपीओ 150-150 एकड़ में तुलसी व चिरैता की खेती करेगा। 20 एकड़ में ब्राह्मी की खेती की योजना है। ये औषधियां काफी गुणकारी हैं और कोविड काल में इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है।

कंपनी एफपीओ को न सिर्फ खेती की शुरुआत के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध करा रही है बल्कि खेती में किस समय क्या करना है, कैसे करना है और किस-किस तरह के संसाधन की जरूरत है, यह भी बता रही है। पूरा तकनीकी सपोर्ट मिल रहा है। 20 लाख रुपये का करार हुआ है। अब तक 61 एकड़ में तुलसी की खेती शुरू हो चुकी है। बाकी पर भी काम चल रहा है। इससे लगातार किसान जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि औषधीय खेती तकनीक व मंडी न मिलने से फ्लॉप हो जा रही थी। उचित लाभ नहीं मिल पाता था। लेकिन अब खेती की शुरुआत से फसल तैयार कर कच्चे माल में बदलने तक हर स्तर पर तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध है। इसके साथ ही खेती के साथ ही कच्चे माल की बिक्री सुनिश्चित है। ऐसे में यह पहल किसानों की आय बढ़ाने वाली साबित होगी।

विज्ञापन

कई हर्बल उत्पाद तैयार कर रहा एफपीओ

दिव्य नारायणी एफपीओ औषधीय खेती के साथ-साथ हर्बल उत्पादों को तैयार करने का भी काम कर रहा है। यह नित्यामृत हर्बल पेय, सुधामृत चाय, कैमोमाइल चाय, भुने हुए बीजों का मिश्रण, 12 प्रकार की दालों का मिश्रण, मल्टीग्रेन आटा, हर्बल साबुन, शक्तिप्रकाश लड्डू, सत्तू लड्डू, गुलाबी नमक व खजूर गुण जैसे उत्पाद तैयार कर रहा है।

इसके अलावा साबुन, फेसवास, कामधेनु मालिश तेल, फेसपैक, फूलों से बनी हर्बल लिपस्टिक, फूलों से बनी हर्बल धूपबत्ती भी तैयार कर रहा है। कई तरह के मसाले, अचार व औषधीय हर्बल उत्पाद तैयार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें