फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठा वेतनमान न पाने वालों का बढ़ा DA

Tue, 20 May 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने छठे वेतनमान का लाभ न लेने का फैसला किया था, या ऐसे कर्मी जिन्हें किसी वजह से यह लाभ नहीं दिया जा सका है, उन्हें अब 200 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में काफी संख्या में ऐसे अधिकारी व कर्मचारी हैं जिन्होंने एक जनवरी 2006 से लागू छठे वेतनमान का लाभ न लेने का फैसला किया था।

इसके अलावा कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें किन्हीं वजहों से पुनरीक्षित वेतनमान नहीं दिया जा सका है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को इस समय 183 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने इन दोनों तरह के अधिकारियों व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 183 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 फीसदी करने का फैसला किया है।

सचिव वित्त अजय अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें