फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा डीए

Tue, 08 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सूबे के करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को जुलाई 2015 से मिलने वाले महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का नकद भुगतान दिसंबर महीने के वेतन के साथ जनवरी में करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


महंगाई भत्ते व महंगाई राहत के भुगतान की अनुमति संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति के लिए भेज दिया गया है। इस पर करीब 1200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

शासन ने इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व पेंशनरों के महंगाई राहत की फाइल एक साथ चलाई है।
विज्ञापन

दिसंबर से होगा नकद भुगतान

प्रस्ताव के मुताबिक कर्मचारियों का जुलाई से नवंबर तक का महंगाई भत्ता जीपीएफ खाते में डाला जाएगा और दिसंबर से नकद भुगतान होगा। कर्मचारियों को नकद महंगाई भत्ता दिसंबर के वेतन के साथ जनवरी में ही मिल पाएगा।

दूसरी ओर पेंशनरों को दिसंबर में महंगाई राहत की पूरी रकम नकद दी जाएगी। इस पर करीब 1200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने दिसंबर के वेतन के साथ जनवरी में नकद भुगतान संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री की अनुमति के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलते ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें