फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की सभी इंडेन गैस एजेंसियों व बाराबंकी में भी सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
अमौसी बॉटलिंग प्लांट में खड़े ट्रक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी स्थित इंडियन ऑयल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बुधवार को दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी रही। ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम कर दिया और सिलिंडर नहीं उठाए। इसके चलते लखनऊ की सभी 80 इंडेन गैस एजेंसियों सहित बाराबंकी की कुछ एजेंसियों पर भी सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

लगातार दो दिनों से उठान बंद होने के कारण शहर में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत बढ़ने लगी है। ट्रांसपोर्टर अतुल यादव और योगेश सिंह ने बताया कि कंपनी ने लखनऊ सहित बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर की कुल 192 गैस एजेंसियों तक सिलिंडर पहुंचाने का काम देने का वादा किया था, मगर लखनऊ की सिर्फ 80 एजेंसियों तक ही आपूर्ति का काम सीमित कर दिया गया।

अमौसी बॉटलिंग प्लांट में खड़े ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें