डीजल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
स्थानीय कर मिलाकर लखनऊ में डीजल की कीमत 59 पैसे बढ़कर 58.23 रुपये प्रति
लीटर हो गई है।
नई कीमत शनिवार आधी रात से प्रभावी हो गई है। वहीं पेट्रोल
के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इतना ही नहीं सब्सिडी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
गैर
सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 64 रुपये अधिक यानी 1069 रुपये
चुकाने होंगे। वहीं कॉमर्शियल के लिए 17.50 रुपये अधिक यानी 1881.50 रुपये
चुकाने होंगे।