फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका, एक साथ ताबड़तोड़ 18 गैस सिलेंडर फटे, लगी भीषण आग

Sun, 21 Mar 2021 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में गैस रिफिलिंग की दुकान में धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गैस रिफिलिंग की दुकान में धमका होने से हड़कंप मच गया। एक साथ 18 गैस सिलेंडर फटने की खबर है। दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना इलाके के आदमपुर चौराहे पर यह घटना हुई है। आदमपुर चौराहे पर बाबू पटहार गैस रिफिलिंग का काम करता था। 

रविवार की सुबह अचानक दुकान में विस्फोट हो गया। इसके बाद एक साथ ताबड़तोड़ 18 गैस सिलेंडर फट गए। जिससे दुकान में आग लग गई। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान में पेट्रोल भी रखकर बेचता था। सैकड़ों लोग मौके पर जुटे हैं। सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट की वजह से लोग दूर से ही देख रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गोंडा से फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना में कोई जनहानि हुई या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें