फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटी चोखा बनाते समय फट गया सिलेंडर, दो दुकानें आग की चपेट में

Mon, 04 Nov 2019 11:01 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर  थानाक्षेत्र के सेक्टर-17 में रविवार सुबह बाटी-चोखा की दुकान में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। हादसे में सिलिंडर भी फट गया।
विज्ञापन


तेज धमाके के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई और दो दुकानें राख हो गईं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, तकरोही के रहने वाले गुप्ता की सेक्टर-17 के सब्जी मंडी के पास बाटी-चोखा की दुकान है।

रोज सुबह सब्जी मंडी में व्यापारी खरीदफरोख्त के लिए आते है। दुकान पर सुबह से भीड़ लग जाती है। रोज की तरह वह रविवार सुबह चार बजे रसोई गैस सिलिंडर पर दाल पका रहे थे। इस दौरान अचानक रिसाव से आग लग गई।
विज्ञापन


लपटों की जद में पास की एक चाय की दुकान भी आ गई। दोनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। लोगों ने पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

इसके बाद पुलिस व फायर कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने में एक घंटे लग गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें