फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान

Mon, 12 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रामबरन रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में रविवार सुबह साइकिल से फैक्टरी जा रहे रामबरन रावत (35) की तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। वह उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भागने में कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार वाहन छोड़ मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के फतेहखेड़ा निवासी रामबरन रावत, गोपाल खेड़ा स्थित प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करते थे। उनके बहनोई नन्हा ने बताया कि रविवार सुबह रामबरन फैक्टरी जा रहे थे। रास्ते में कनकहां मोड़ के पास रायबरेली रोड से आ रही तेज रफ्तार कार की उनकी साइकिल से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस घायल रामबरन को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। रामबरन के परिवार में पत्नी अर्चना और दो बेटे हैं।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार के नंबर से गाड़ी मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें