कथक नृत्यांगना अंकिता समेत कई विभूतियां सम्मानित
लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जेपीएस स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंट्स की ओर से वृंदावन सेक्टर-6 स्थित प्रतिष्ठान में कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर व अभिनेता प्रदीप श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि अमित दुबे व अरविंद सक्सेना ने कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें विश्व रिकाॅर्ड होल्डर कथक नृत्यांगना अंकिता बाजपेई, संजय श्रीवास्तव (पार्श्व गायक), कोमल (गायिका), जयप्रकाश तिवारी (कॉमेडियन), राजेश कुमार (मिमिक्री), राखी शुक्ला (नृत्यांगना), हर्षिता चतुर्वेदी (पार्श्वगायिका), नेहा वर्मा (कथक नृत्यांगना), सीमा वीरमानी (गायिका) और मधु तिवारी ( फैशन कोरियोग्राफर) शामिल रहे। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान कोमल ने जिंदगी प्यार का गीत है..., हर्षिता ने मोह मोह के धागे... गीतों की प्रस्तुति दी। जय प्रकाश और राजेश कुमार ने मिमिक्री से दर्शकों को खूब हंसाया।
कथक नृत्यांगना अंकिता समेत कई विभूतियां सम्मानित