एकेटीयू में पांच दिवसीय बूटकैंप का हुआ शुभारंभ।
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में मंगलवार से क्रिप्टोग्राफी व साइबर सिक्योरिटी पर पांच दिवसीय बूटकैंप की शुरुआत हुई। बूटकैंप के पहले दिन विशेषज्ञों ने क्रिप्टोग्राफी व साइबर सिक्योरिटी की बेसिक जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न सत्रों के साथ साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी वास्तवित समस्याओं पर हैकथॉन भी होगी। इसमें छात्र समस्या को दूर करने के लिए अपने आइडिया देंगे।
इनोवेशन हब, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व आईएसईए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए उपाय ढूंढना जरूरी है। यह बूटकैंप छात्रों को काफी फायदा पहुंचाएगा।
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने कहा कि आज के दौर में क्रिप्टोग्राफी व साइबर सिक्योरिटी में तमाम अवसर हैं। एआई के चलते चुनौतियां बढ़ीं हैं तो अवसर भी उतने ही हैं। इसलिए यदि छात्र सही दिशा में तैयारी करें तो निश्चित ही फायदा होगा। विशेषज्ञ सेंटर हेड आईसीएसएस डॉ. गौरव मिश्रा, लविवि के आनंद वल्लभ जोशी व आईसीएसएस के वाइस प्रेसिडेंट विजय कुमार झिंगरन ने भी छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया।
एकेटीयू में पांच दिवसीय बूटकैंप का हुआ शुभारंभ।