फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकसित भारत के लक्ष्य में एआई की अहम भूमिका

विज्ञापन
आईटी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बोलते वक्ता व मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। आईटी कॉलेज में विकसित भारत 2047 विषय पर आयोजित सेमिनार में लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर पुनीत मिश्रा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता और भविष्य में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी ने लखनऊ की संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब को दुनिया के लिए मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत आपसी सद्भाव, भाईचारे और साझा परंपराओं का प्रतीक है। इस विरासत को सहेजना और आगे बढ़ाना जरूरी है।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. मनुका खन्ना भी मौजूद रहीं। कॉलेज की सचिव ई. चार्ल्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेमिनार में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक मूल्यों की भूमिका पर चर्चा की गई।

आईटी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बोलते वक्ता व मौजूद लोग।

आईटी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बोलते वक्ता व मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें