फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 सेकंड में टूटा स्मार्ट फोन का पैटर्न लॉक

Wed, 17 Sep 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट फोन, सोशल मीडिया साइट्स हों या हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम। इनमें से कोई भी साइबर हमलावरों की पहुंच से दूर नहीं है।
विज्ञापन


एमिटी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। स्टूडेंट्स के सामने उनके स्मार्ट फोन के पैटर्न लॉक को महज पांच सेकंड में तोड़ दिया गया।

एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर नोएडा द्वारा मंगलवार को लखनऊ परिसर में सेंटर फॉर साइबर फोरेंसिक एंड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी की वेबसाइट और सीसीएफआईएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की लॉन्चिंग के मौके पर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लक्ष्य मेहरोत्रा ने सुरक्षित लॉगआउट के बाद भी कंप्यूटर से आईडी और पासवर्ड चुराकर दिखाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस वेबसाइट की ‘ई-प्रोटेक्ट’ और ‘ई-फोरम’ सुविधा के जरिए एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स साइबर हमलों, साइबर हरेसमेंट, ई-मेल ट्रेकिंग, डाटा रिकवरी आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान पा सकेंगे।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि ई-मेल, सोशल मीडिया अकाउंट आदि से लॉगआउट करने के बाद जब तक सिस्टम को शट डाउन न किया जाए तब तक यूजर के अकाउंट को आसानी से हैक किया जा सकता है।
विज्ञापन


साइबर एक्सपर्ट हरप्रीत सिंह दर्दी ने कहा कि स्मार्ट फोन को हमेशा ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही रिपेयरिंग के लिए ले जाना चाहिए।

इस अवसर पर सीसीएफआईएस के निदेशक डॉ. जेएस सोढ़ी ने स्काइपी साक्षात्कार के जरिए एमिटी के स्टूडेंट्स की एक टीम साइबर एम्बेस्डर के लिए चुनी। इनको नोएडा में साइबर सिक्योरिटी एवं फोरेंसिक की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें