फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगे 11.62 लाख, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपये; केस दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 03:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर युवक से 11.62 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने यह पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराया। मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी विशाल कुमार से 11.62 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विशाल के मुताबिक, 20 मई को उनको एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई। इस पर उन्होंने विश्वास कर लिया और कुछ रुपये निवेश किए। निवेश के बाद साइबर जालसाजों ने उनको मुनाफा होने की बात बताई। 

अलग-अलग बैंक खातों में 11 बार में पैसे भेजे

इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद प्रिया नाम की युवती ने विशाल को और रुपये निवेश करने के लिए कहा। उसने बताया कि अधिक रुपये निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा होगा। इस पर विशाल और रुपये निवेश करने के लिए राजी हो गए। उन्होंने जालसाजों के बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में 11 बार में 11.62 रुपये निवेश कर दिए। 

शिकायत पर केस दर्ज किया गया

इसके बाद न तो उनको कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस हुई। उन्होंने जालसाजों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में पता कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। एसीपी साइबर क्राइम अभिनव यादव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर की गई है, उन खातों को फ्रीज कराने के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें