फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिटायर्ड रेलवेकर्मी के खाते से उड़ाये 3 लाख, ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक में बदला रजिस्टर नंबर, नहीं आए ट्रांजेक्शन मैसेज

विज्ञापन
तीन लाख की साइबर ठगी। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
आशियाना के सेक्टर-के में सेवानिवृत्त रेलकर्मी दीपक नंदा के खाते से जालसाजों ने तीन लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

इससे पहले सेवानिवृत्त रेलकर्मी का मोबाइल फोन हैककर बैंक में रजिस्टर नंबर भी बदल दिया था। इसके चलते उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज भी नहीं आए।
दीपक नंदा रेलवे से मैकेनिकल इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में सेंचुरी प्लान के तहत एक इंश्योरेंस ले रखा है, जिसका पैसा 30 दिसंबर को आना था।
विज्ञापन

पैसा नहीं आया तो दो जनवरी को गूगल से टोल फ्री नंबर निकालकर कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने बैंक की डिटेल वेरीफाई करने की बात कही।
झांसे में आए दीपक ने बैंक की सारी जानकारी दे दी। फोन कटते ही दीपक को शक हुआ तो उन्होंने बैंक एप्लीकेशन चेक किया। खाते से करीब तीन लाख रुपये कट गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक जाकर खाता सीज कराया और साइबर सेल से शिकायत की और आशियाना थाने में तहरीर दी। मंगलवार को उनका मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें