फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बसपा सरकार के पूर्व मंत्री को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, क्रेडिट कार्ड प्वाइंट के जरिए जाल में फंसाया

Wed, 17 Jan 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सरकार में मंत्री रहे दद्दू प्रसाद के खाते से साइबर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के आरोपी पर लूट व हत्या का भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपी मुजम्मिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद के खाते से रकम पार करने वाले शातिर साइबर ठग को एसटीएफ ने हुसड़िया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल व नकदी बरामद की है। उसके मोबाइल में तमाम लोगों का डाटा भी मिला है। इसमें से कइयों को वह साइबर ठगी का शिकार बना चुका है और तमाम ऐसे हैं जो उसके निशाने पर थे।

विज्ञापन


गोमतीनगर विनयखंड निवासी पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने सितंबर 2023 में साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 12 सितंबर की सुबह 11:49 बजे उनके पास एक मैसेज आया था, जिसमें एक वेबसाइट का एड्रेस लिखा था। इसमें दावा किया गया था कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 9800 के रिवार्ड प्वाइंट हैं, जिसको आज ही रिडीम कराने की आखिरी तारीख है।

ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यालय में घुसा डिग्री कॉलेज का बाबू, मूर्तियां न खरीदने पर प्लंबर पर तानी पिस्टल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रकाश पर्व: सीएम योगी बोले, दिव्य महापुरुष थे गुरु गोविंद सिंह, खालसा पंथ बना मुगल साम्राज्य के पतन का कारण
विज्ञापन


शाम साढ़े चार बजे दोबारा मैसेज आया। तब मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक एप मोबाइल में डाउनलोड हो गया। उसमें खाते से लेकर ओटीपी की जानकारी भरने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से दो बार में कुल 98 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए थे। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने बताया कि मामले में शामली निवासी मोहम्मद मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

मोबाइल नंबर व आईपी एड्रेस से ट्रेस हुआ आरोपी
एसटीएफ ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि जो मैसेज आया था वो इंटरनेट के जरिये भेजा गया था। इससे आईपी एड्रेस एसटीएफ ने ट्रेस किया। आरोपी का मोबाइल नंबर पता चला। इसकी मदद से एसटीएफ आरोपी मुजम्मिल तक पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी पर लूट व हत्या के भी केस दर्ज हैं। लंबे समय से वह अब साइबर ठगी को अंजाम दे रहा है। जिस तरह से पूर्व मंत्री से ठगी की उसी तरह से वह दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें