फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी नगर पंचायत कस्बा स्थित पुलिस चौकी के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। फिर संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक से शिकायत की।
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर सुबह करीब दस बजे से ग्राहकों ने प्रदर्शन शुरू किया। माटीपुर गांव निवासी सुनीता ने बताया कि उन्होंने केंद्र संचालक को एक लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। इसी तरह उनकी बेटी प्रीति ने 43 हजार, हरिवींद्र की पत्नी व बहू सुहानी ने दो लाख, शालू ने 45 हजार, गुड्डन ने 25 हजार रुपये दिए थे। ग्राहकों का कहना था कि 50 से अधिक लोगों ने केंद्र संचालक को रुपये दिए थे, पर उसने इन्हें जमा नहीं कराया। इस बीच पता चला कि केंद्र संचालक रुपये हड़पकर गायब हो गया है।

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि केंद्र संचालक ने कई लोगों की पासबुक भी अपने पास रख ली। जब लोगों ने कारण पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। शाखा प्रबंधक से शिकायत के बाद रात 8:30 प्रदर्शन समाप्त हुआ। उधर, शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में कुछ बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें