फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे छिपाकर ला रहा था सोने के बिस्कुट, स्कैनर से खुली पोल, अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचा गया

Tue, 02 Apr 2019 12:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
6.66 लाख का सोना जब्त, 11 लाख की विदेशी सिगरेट भी पकड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम की टीम ने 6.66 लाख रुपये कीमत का सोना जब्त किया। यह सोना मस्कट से आने वाली ओमान एयरवेज की उड़ान डब्ल्यूवाई 263 से यात्रा कर रहे तस्कर के पास से बरामद हुआ है। तस्कर सोने के बिस्कुट जूत में छिपाकर लाया था।
विज्ञापन


सोने का वजन 200 ग्राम है। कार्रवाई एयरपोर्ट कस्टम की डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा की टीम द्वारा की गई। टीम के सदस्यों की नजर मस्कट से आए एक यात्री पर पड़ी, जो तेज कदमों से निकल रहा था। टीम उसे पकड़ करके स्कैनर के आगे ले गई तो वह पसीने-पसीने हो गया।

स्कैनर में साफ दिखा कि जूतों में आगे की तरफ  धातु की कोई वस्तु है। इस पर उसके जूते खुलवाकर उनको चेक किया तो सोने के बिस्कुट निकले। इसके अलावा कस्टम टीम ने 11 लाख की विदेशी सिगरेट भी जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें