फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर, एनआईए कोर्ट ने दी मंजूरी; एटीएस करेगी पूछताछ

Thu, 14 May 2026 01:41 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपियों की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी गई है। एनआईए कोर्ट ने मंजूरी दी। अब एटीएस दोनों से पूछताछ करेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एटीएस - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी एजेंट के इशारे पर आतंकी घटना को अंजाम देने के आरोपी कृष्णा मिश्रा व दानियाल अशरफ की पुलिस कस्टडी रिमांड एनआईए की विशेष कोर्ट ने मंजूर कर दी है। विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक ने दोनों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। अब एटीएस दोनों से 14 मई सुबह 11 बजे से 20 मई शाम छह बजे तक पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एटीएस की ओर से विशेष लोक अभियोजक नागेंद्र गोस्वामी ने न्यायालय से आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से अवैध असलहे, कारतूस सहित मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए थे। इसके संबंध में उनसे गहनता से पूछताछ की जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेनदेन के संबंध में भी विस्तार से पूछताछ की जरूरत है। 

आरोपी कृष्णा मिश्रा ने पूछताछ में बताया है कि उसने शोएब व रवि कश्यप के साथ मिलकर गजरौला, अमरोहा में एक पुलिस पर गोली चलाई थी। वहीं दानियाल ने महाराष्ट्र के नारपोली पुलिस स्टेशन, भिवंडी महाराष्ट्र का वीडियो तथा नवी मुंबई स्थित आरआरएस कार्यालय की लोकेशन को पाकिस्तानी हैंडलर हम्माद को भेजा था। विशेष लोक अभियोजक की मांग पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें