फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नादरगंज पावर हाउस में करंट ट्रांसफार्मर फटा, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर रोड स्थित नादरगंज पावर हाउस में करंट ट्रांसफार्मर के फटने से उसका तेल यार्ड में फैल गया, जिससे बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। इससे मानसरोवर, गौरी, सुनहरा, कानपुर रोड के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को एक तक बिजली संकट झेलना पड़ा।



औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर भी बिजली आपूर्ति बंद होने का असर पड़ा। हालांकि, आग के विकराल रूप धारण करने से पहले दमकल की तीन गाड़ियों ने इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नादरगंज खंड के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि करंट ट्रांसफार्मर के तेल से यार्ड के पास की झाड़ियों में आग लग गई थी। यह समय से न बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोपहर तीन बजे तक 50 फीसदी उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी गई। हालांकि, 11 हजार वॉट का केबल झुलसने से स्पोर्ट्स अथॉरिटी परिसर के स्वतंत्र फीडर की बिजली चालू होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें