फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वीक में अफसरों ने अपने डांस और सिंगिंग से जीता सबका दिल, देखें ये तस्वीरें

Sat, 07 Apr 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वीक के दौरान शुक्रवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अफसरों व उनके परिवार के सदस्यों ने सामूहिक नृत्य व गायन से सबका दिल जीत लिया। सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मुकेश के गीत गाए। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'दीवानों से ये मत पूछो दीवानों पे क्या गुजरी है' सुनाया तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन

एडीजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने किशोर कुमार के गीत सुनाए। आईजी पीजी रोहित अग्रवाल ने भी परफॉर्मेंस दी। सीमा मोदी ने दिवंगत श्रीदेवी को उनके गीतों पर नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। उनके निर्देशन में बच्चों ने ‘जय हो’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

सामूहिक प्रस्तुतियों में कजरी और कव्वाली ने सबका दिल जीत लिया। वहीं, पल्लो लटके, दिल चोरी साडा, नगाड़ा ढोल, रश्के कमर पर बाल कलाकार मुनमुन का नृत्य प्रभावशाली रहा। मुनमुन, ईशान, पावनी, आराध्या, तेजस्विनी और आरव को पुरस्कृत भी किया गया।

इस दौरान अफसरों ने अपने परिवार के साथ खूब मस्ती की।

सांस्कृतिक संध्या का एक दृश्य।

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें