‘रथिया उड़ावत नभतल आव’ देवी गीत से शुरुआत कर भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाहा
व गायिका जया ने गुलाबी ठंड में लोक गीतों का लुत्फ दोगुना कर दिया।
शुक्रवार को दोनों गायकों ने अद्भुत तालमेल पेश किया, जो दर्शकों को खासा
पसंद आया।
गायक भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से क्षितिज श्रृंखला के अंतर्गत राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित भोजपुरी
लोकगीतों के कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दे रहे थे।
देवी गीत के बाद
गायकों ने कजरी ‘कइसे खेलन जइबे सावन में कजरिया’ सुनाया, जिस पर खूब
तालियां बजीं।