फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Sun, 08 Dec 2013 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएलएम अकेडमी ऑफ हायर लर्निंग में शनिवार को पूर्व छात्र सम्मेलन में डांडिया फ्यूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


ग्रुप डांस विशेष रूप से पसंद किया गया। नवयुग रेडियन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां से समारोह को चार चांद लगाए।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि उद्योगपति प्रदीप वैद्य, स्कूल के प्रबंधक सुधीर एस हलवासिया और प्रधानाचार्या बी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सर्वांगीण विकास पब्लिक इंटर कॉलेज, तेलीबाग की आईसीएसई शाखा में शनिवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लविवि में भौतिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर आईसीएसई बोर्ड-2013 में टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं एसएस पब्लिक स्कूल में 7वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सत्य, प्रेम, करुणा व सेवा पर आधारित कविताओं, नृत्य, गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरी ओर,
विज्ञापन

एमिफिस्टा में विश्व के विभिन्न देशों की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक धरोहरों से छात्रों को परिचित कराने व वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने के लिए एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में एमिफिस्टा का आयोजन हुआ।

स्टूडेंट्स ने चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, यूनाइटेड किंगडम, इजिप्ट, साउदी अरेबिया सहित आदि देशों की विरासतों से परिचित कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें