फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब सचिवालय, 4000 कर्मियों का CUG बंद

Tue, 15 Apr 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय के चार हजार कर्मियों के सीयूजी मोबाइल का टॉप-अप न कराए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सचिवालय प्रशासन के सचिव से इस संबंध में लिखित शिकायत की जाएगी।

बताते चलें कि सचिवालय के सहायक समीक्षा अधिकारियों, विधानभवन रक्षकों व कंप्यूटर सहायकों को 300-300 रुपये, समीक्षा अधिकारी व अनुभाग अधिकारी को 600-600 रुपये, अंडर सेक्रेटरी को 900 रुपये हर महीने सीयूजी मोबाइल रिचार्ज करने के लिए मिलते हैं।
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग हर तीन महीने पर कर्मियों के मोबाइल रिचार्ज कराता है। 31 मार्च के बाद इस बार भी मोबाइल रिचार्ज कराया जाना चाहिए था, पर 15 दिन होने के बावजूद ऐसा नहीं कराया गया।
विज्ञापन


सचिवालय संघ के अध्यक्ष मिश्र का कहना है कि अभी बीएसएनएल को भुगतान के लिए चेक तक नहीं भेजा गया है। इसकी वह शिकायत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें