फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा से टकरा रही सीयूईटी की तिथि, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश के केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में यूजी-पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहा सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) कई तरह से लविवि की परीक्षाओं के शेड्यूल को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण जहां विवि की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित करना पड़ा है, वहीं स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल भी प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर छात्र काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

चूंकि ,सीयूईटी और लविवि की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले काफी विद्यार्थी एक ही हैं, इसकी वजह से लविवि प्रशासन ने पहले अपनी स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं काफी देरी से 22 से 28 अगस्त तक प्रस्तावित कीं। इसमें भी सीयूईटी ने दोबारा अपनी स्नातक प्रवेश परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया तो लविवि को भी अपनी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल कर 29 अगस्त से चार सितंबर करना पड़ा। इसका असर विवि के नए सत्र 2022-23 पर पड़ना तय है। वहीं, छात्रों ने बताया कि सीयूईटी पीजी की प्रवेश परीक्षाएं एक से 11 सितंबर तक प्रस्तावित की गई हैं, जबकि लविवि की बीए छठे सेमेस्टर (फाइनल ईयर) की सेमेस्टर परीक्षाएं भी 29 जुलाई से शुरू हैं जो छह सितंबर तक चलेंगी। ऐसे में एक से छह सितंबर के बीच जिन विद्यार्थियों की सीयूईटी होगी उन्हें दो में एक परीक्षा में ही शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्रों की मांग है कि विवि प्रशासन स्नातक प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह अपनी सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन करे ताकि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो। अन्यथा वे सीयूईटी देने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि, यह बात अलग है कि विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी काफी देरी से आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें