फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मल्टी स्पेशियलिटी आर्थो ब्लॉक में लगी सीटी स्कैन

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। हड्डी रोग के मरीजों को अब केजीएमयू में सीटी स्कैन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मल्टी स्पेशियलिटी आर्थो ब्लॉक में बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक इस ब्लॉक में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं थी। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के एचओडी डॉ. अनित परिहार ने बताया कि हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के सीएसआर फंड के तहत यह मशीन लगाई गई है। मौके पर बंगलूरू एचएएल के प्रबंध निदेशक डॉ. डीके सुनील, सीईओ एसेसरीज कॉम्प्लेक्स एम सत्यनारायण, महाप्रबंधक केके भट्ट, एसएस चंदेल, हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार, डॉ. कुमार शांतनु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें