फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामलला' के पास CRPF कैंप में खुदकुशी

Sun, 12 Jan 2014 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विवादित परिसर के पास रेड जोन में तैनात सीआरपीएफ जवान ने रविवार सुबह खुद को कैंप के भीतर ही गोली मार ली।
विज्ञापन


जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उसने ड्यूटी से लौटने के बाद घटना को अंजाम दिया। मोबाइल कॉल की जांच के बाद पुलिस घटना का कारण पारिवारिक कलह बता रही है।

घटना से पहले उसने घर में पिता व पत्नी से बात की थी।

कर्नाटक के बंगलुरू जिले के गुलमर्ग थाना कमलापुर के किन्नी सपर गांव के निवासी जवान शब्बीर मियां विवादित परिसर के रेड जोन में तैनात था।

उसकी ड्यूटी शाम सात बजे से सुबह सात बजे की थी। ड्यूटी से लौटने के बाद उसने विवादित परिसर के पास स्थित फकीरे राम मंदिर के पास कैंप में खुद की राइफल से पेट में गोली मार ली। इस वक्त वह सादी पोशाक में था।

पुलिस का कहना है कि पिछले महीने वह एक महीने की छुट्टी पर गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह परेशान था।

पुलिस ने घर पर संपर्क किया तो पता चला कि छुट्टी के दौरान उसका घरेलू विवाद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें