फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पर भीड़ ने कराई देरी, अस्पताल के बाहर ऑटो में प्रसव

विज्ञापन
इसी ऑटो में हुआ प्रसव।
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क पर भीड़ के दबाव के कारण झलकारीबाई महिला अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाने से शुक्रवार को एक महिला का बाहर ऑटो में ही प्रसव कराना पड़ा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर फैजुल्लागंज निवासी महिला को घरवाले ऑटो से लेकर झलकारीबाई अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में यातायात के दबाव से अस्पताल पहुंचने में देर हो गई। ऑटो जब अस्पताल के गेट पर पहुंचा तो प्रसव शुरू हो चुका था। इसकी सूचना पर स्टाफ बाहर आया। इसके बाद ऑटो को चादर से ढका गया। प्रसव कराकर महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।

सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि महिला देर से अस्पताल पहुंची थी। इस वजह से ऑटो में ही प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें