फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवेदकों की भीड़ उमड़ी, विशेष शिविर में बने 4972 पासपोर्ट

विज्ञापन
रतन स्क्वायर में पासपोर्ट केंद्र के बाहर खड़े आवेदक।
विज्ञापन
लखनऊ। आवेदकों की सहूलियत के लिए लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध चार पासपोर्ट सेवा केंद्र और 33 डाकघर पासपोर्ट केंद्रों पर शनिवार को अवकाश के दिन विशेष अभियान चलाया गया। केंद्रों पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी। 4,972 आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

पासपोर्ट आवेदकों की संख्या अधिक और ज्यादा दिन बाद अपाॅइंटमेंट मिलने की समस्या पर करीब पांच हजार अतिरिक्त स्लॉट पर बुकिंग का मौका दिया। सामान्य के अलावा आवेदकों ने अपने आवेदन में संशोधन कर तत्काल का स्लॉट बुक किया। शनिवार को इन आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। लखनऊ के रतन स्क्वायर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर आवेदकों की भीड़ उमड़ी। 1199 आवेदकों के पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई। इंद्रानगर में रहने वाली बुशरा बुकिंग में मिले समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे। अकबरी गेट के मोहम्मद आलम ने बताया कि उन्हें पासपोर्ट का नवीनीकरण कराना है। चार बजे का समय मिला है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी समय से पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराई।
झांसे में न आएं, प्रक्रिया और सुगमता से बनता पासपोर्ट
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि विशेष अभियान में सभी केंद्रों पर 4972 पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की गई है। आवेदक, पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर घूमने वाले लोगों के झांसे में बिल्कुल न आएं। पासपोर्ट निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही बनता है। आवेदन के बाद सुगमता से बन जाता है। अगर कोई किसी तरह का झांसा देकर काम कराने की बात कहता है तो आवेदक ई-मेल, व्हाटस ऐप नंबर और हमसे मिलकर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें