फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : सरयू नदी के पास बसी कॉलोनी से पकड़ा गया आठ फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Wed, 25 Sep 2019 10:30 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
मगरमच्छ को वन विभाग के लोगों ने पकड़ लिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में मंगलवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सरयू नदी से सटी मीरापुर दोआबा कॉलोनी में यह मगरमच्छ देख गया जिसका बाद लोग डर गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी और मौके पर पहुंची बचाव टीम ने वन विभाग को बुलाया। यह पूरा वाकया रात लगभग 12:00 बजे के आसपास हुआ। रामघाट हाल्ट के निकट कॉलोनी में पकड़े गए घड़ियाल की लंबाई आठ फीट बताई गई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को देखा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ने का कार्य किया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ कर अपने साथ ले गई है। जिसके बाद स्थानीय लोग राहत की सांस ली है 
 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मगरमच्छ सरयू नदी से निकलकर आबादी में आ गया था। काफी लंबे समय से लोग सरयू में मगरमच्छ देखे जाने की बात कर रहे थे। चंद महीनों पहले ही सरयू नदी में घड़ियाल भी देखा गया था और अब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी की तरफ आया है जिसको देखकर लोग डरे हुए हैं।

दूर-दराज से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं और सरयू में स्नान और पूजन करते हैं। ऐसे में सरयू नदी में मगरमच्छ की आमद चिंताजनक है। हालांकि मगरमच्छ खारे पानी में पाए जाते हैं, लेकिन सरयू नदी में से निकलकर लगभग 200 मीटर दूर कालोनी तक आए मगरमच्छ की खबर शासन और प्रशासन के लिए भी चिंताजनक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें