फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी करने घुसे थे बदमाश, घरवालों ने मचाया शोर... तो फायरिंग करते भागे; छत से लेकर खेत तक मिले खून के छींटे

Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बदमाश चोरी करने के उद्देश्य से किसान के घर में घुसे थे। जगहर होने पर घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। गोली लगने से उनका साथी घायल हो गया। उसके खून के छींटे छत से लेकर खेत तक मिले।
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात बदमाश एक किसान के घर घुसे। आहट पाकर घर के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर एक बदमाश ने फायरिंग झोंक दी। गोली बदमाशों के ही एक साथी को लग गई। घायल साथी को लेकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एडीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भेदुवा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आधी रात करीब 1 बजे किसान गंगाराम वर्मा के घर चार बदमाश चोरी करने की नीयत से छत के रास्ते घुसे। बदमाशों की आहट पर किसान की बहू जग गई। उसने शोर मचा दिया। हड़बड़ी में एक बदमाश ने देशी तमंचे से फायर कर दिया। 

निजी अस्पतालों में छानबीन कर रही पुलिस

गोली उसके साथी को ही लग गई। घायल साथी को लेकर बदमाश घर के पीछे गेहूं के खेत में कूदकर भाग निकले। बदमाश का खून किसान की छत व घर से 100 मीटर दूर खेत व सड़क तक मिला। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इलाके के निजी अस्पतालों में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें