RTI अनुदेशक भर्ती का परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने लखनऊ स्थित UPSSSC ऑफिस के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश में आरटीआई अनुदेशक भर्ती का परिणाम न घोषित होने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने मंगलवार की सुबह लखनऊ स्थित UPSSSC कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। जल्द ही परिणाम घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर 150 से अधिक अभ्यर्थी विभूतिखंड के PIC-UP भवन स्थित UPSSSC कार्यालय पहुंचे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर तैनात रही। अधिकारी प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से बात करके उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि PET 2021 के बाद 2406 पदों पर आरटीआई अनुदेशक की भर्ती निकली थी। परीक्षा संपन्न हो गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया है। इसके बाद भी परिणाम नहीं घोषित किया जा रहा है।