लखनऊ के चिनहट इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर कार से अगवा करने आए बदमाशों से बहादुर छात्रा भिड़ गई। वारदात के वक्त 10वीं की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। वह थप्पड़ मारने पर भी डरी नहीं और हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को दांत से काटकर खुद को बचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर शाम पीड़ित के पिता ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी दंपती चिनहट के दुर्गापुरी में रहता है।
उनकी 14 साल की बेटी छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन पब्लिक स्कूल में 10वीं की छात्रा है। दोपहर तीन बजे वह स्कूल से घर झलक मैरिज लॉन होते हुए जा रही थी। कुछ दूरी पर ग्रे रंग की कार सवार बदमाशों ने उसे रोका और कार में बैठाने लगे।