फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंगलसूत्र लूटकर भागा बदमाश, ट्रैफिक सिपाही ने 500 मीटर दौड़ाकर दबोचा

Sun, 30 Aug 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रैफिक सिपाही नवीन को राखी बांधतीं रूबी कश्यप।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के चंद्रा ढाल के पास शुक्रवार दोपहर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं रूबी कश्यप से बदमाश ने मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध करने पर उन्हें थप्पड़ मारकर आरोपी भागने लगा। रूबी के शोर मचाने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने बदमाश का पीछा किया। करीब 500 मीटर तक दौड़ाने के बाद सिपाही ने उसे पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने सड़क पर पड़ी ईंट से सिपाही के चेहरे पर हमला कर दिया। नाक पर चोट लगने के बावजूद नवीन ने आरोपी को नहीं छोड़ा। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर मड़ियांव पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि सीतापुर के मछरेहटा के रसलूपुर गांव निवासी रूबी कश्यप मौजूदा समय में परिवार के साथ चिनहट में रहती हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर वह बेटे आदित्य और अखिलेश के साथ गांव जाने के लिए चंद्रा ढाल पहुंची थीं। वह बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और गले से मंगलसूत्र खींचने लगा। रूबी ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और मंगलसूत्र लूटकर भाग गया।



ईंट से हमला, फिर भी नहीं छोड़ा
रूबी के शोर मचाने पर ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी बदमाश के पीछे दौड़ पड़े। करीब 500 मीटर बाद उन्होंने आरोपी को पकड़कर गिरा दिया। बचने के लिए आरोपी ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर नवीन के चेहरे पर वार कर दिया। ईंट लगने से उनकी नाक फट गई और खून निकलने लगा। इसके बावजूद उन्होंने आरोपी को दबोचे रखा। पीछे से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


लूटा गया मंगलसूत्र बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखीमपुर खीरी के पढ़ुवा सरपटहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य बताया। उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि रूबी की तहरीर पर लूट की एफआईआर दर्ज कर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी मजदूरी करता है।

रूबी ने नवीन को बांधी राखी, पुलिस आयुक्त देंगे इनाम

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता रूबी ने बहादुर सिपाही नवीन चौधरी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्हें भाई बनाते हुए राखी भी बांधी। वहीं, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सिपाही को दस हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है। साथ ही सिपाही को कमेंडेशन डिस्क प्रदान किए जाने के लिए उनका नाम प्रस्तावित करने की भी बात कही है।

घटना के बाद ट्रैफिक सिपाही नवीन को राखी बांधतीं रूबी कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें