फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में फंसकर दूर तक घिसटता रहा युवक, सांसें थमीं

Wed, 27 Nov 2013 01:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर में मंगलवार दोपहर बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े, जबकि पिछली सीट पर बैठा युवक टैंकर में फंसकर घिसटता चला गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने पीछाकर टैंकर रुकवाया और युवक को निकाला। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आशियाना स्थित ई ब्लॉक निवासी अशोक थापा (35) अमौसी के पास एक कार कंपनी में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर था।

दोपहर करीब दो बजे अशोक अपने दोस्त प्रदीप कन्नौजिया (34) के साथ बाइक से कहीं गया था। वापसी में पुराने एयरपोर्ट तिराहे के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क पर गिरा अशोक टैंकर के नीचे आ गया और उसमें फंसकर घिसटने लगा। शोर मचाते हुए पीछे दौड़े राहगीरों ने टैंकर रुकवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पास के अस्पताल ले गई।

हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवकों के पास से मिले मोबाइल की मदद से परिवारवालों को सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों के घरवाले पहुंच गए। पति के मौत की खबर मिलते ही प्रतिभा बेसुध हो गई। टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें