पारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के गम में मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला बजरंग विहार निवासी प्रत्यक्ष परियार सिंह (24) ने मंगलवार दोपहर अपने कमरे में पंखे से बिजली के तार का फंदा कसकर फांसी लगा ली।
शाम को घर लौटे भाई ऋतिक ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कमरे की तलाशी ली तो दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ।
उसने इस दो पन्ने के सुसाइड नोट में अपनी प्रेम कहानी, गम की दास्तां और धोखे की इंतेहां को लिख दिया था।
उसमें प्रत्यक्ष ने पहले प्यार में धोखा का उल्लेख करते हुए लिखा था कि वह अपने माता पिता का गुनहगार है और जीना नहीं चाहता।
ऋतिक ने पुलिस को बताया कि प्रत्यक्ष ने एक निजी कंपनी में कार्य करने के दौरान 2008 में दीपाली श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था।
कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई।