फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में लगाकर वो चुरा ले गई सोने के कंगन

Sat, 18 Oct 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तीन टप्पेबाज महिलाओं ने सराफा दुकान से चार सोने के कंगन पार कर दिए। कुछ देर बाद सर्राफ ने जेवरात की चेकिंग की तो उसमें कंगन कम निकले।
विज्ञापन


सर्राफ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक महिला कंगन चुराते दिखाई पड़ी जबकि बाकी दोनों महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझाए रहीं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। इंदिरा नगर ए-ब्लॉक निवासी सर्राफ अजय जैन की भूतनाथ स्थित इंदिरा मार्केट में नवरत्न ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।

पीड़ित के मुताबिक, दोपहर दो बजे के करीब तीन महिलाएं दुकान में ग्राहक बनकर आई थीं। तीनों महिलाओं ने सर्राफ को जेवर दिखाने का झांसा दिया।
 
सर्राफ ने कई जेवरात उनके सामने रख दिए। एक महिला ने चांदी के टॉप्स पसंद किए और उसका पेमेंट कराने लगी। इतनी देर में दूसरी महिला ने सोने के चार कंगन पार कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई म‌हिला की करतूत

तीनों महिलाएं आसानी से सामान चोरी कर ऑटो में बैठ निकल गईं। कुछ देर बाद सर्राफ ने जेवरात की गिनती कराई तो उसमें चार सोने के कंगन कम निकले। यह देख उसके होश उड़ गए।

सर्राफ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें एक महिला कंगन चुराते कैद हो गई। सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय व इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी फुटेज देखे।

इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तीनों महिलाओं की तस्वीर फुटेज में आई है। उनकी तलाश कराई जा रही है। पीड़ित सर्राफ ने कंगन की कीमत तकरीबन नब्बे हजार रुपये बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें