फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या, पति की तलाश में पुलिस की छापेमारी

Sun, 18 Mar 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक सरिता सिंह
विज्ञापन

राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से महिला का पति लापता है। घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक राजधानी के लोहिया इंस्टीट्यूट में वार्ड स्वीपर का काम करने वाली सरिता सिंह खर्रमनगर के आशोक नगर इलाके में रहती थी। 

साथ में पति और एक बेटा भी था। बेटे द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात सरिता का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


पति द्वारा बेरहमी से पीटे जाने से सरिता की मौत हो गई। घटना के बाद से पति लापता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। दोनों सीतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें