फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कूड़ा फेंकने से मना किया तो झोंका फायर

Wed, 21 Aug 2013 12:18 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माल के जिन्दाना गांव में मंगलवार सुबह घर के सामने कूड़ा फेंकने पर टोकने से भड़के दबंग भाइयों ने पीटने के साथ ही महिला को निशाना बना तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


निशाना चूकने से महिला बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकौल पुलिस अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जिंदाना गांव निवासी अजेंद्र सिंह के अनुसार सुबह पड़ोस में रहने वाले वाजिद की पत्नी उसके घर के सामने कूड़ा फेंक रही थी।
विज्ञापन


इस पर उसकी पत्नी मीना ने टोक दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वाजिद अपने भाई रहीस, माजिद व भतीजा अनीस पहुंच गए और मीना को पीट दिया।

इस दौरान जान से मारने के इरादे से तमंचे से उस पर फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली कनपटी के बगल से निकल गई। इस दौरान ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें