फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे साथ एक रात बिताओ, तभी नौकरी दिलाऊंगा'

Tue, 20 Aug 2013 11:07 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीमेन पॉवर लाइन-1090 व महानगर कोतवाली की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह निशातगंज पुल के नीचे घेराबंदी कर महिलाओं का यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने अब तक 50 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल करने के साथ सात महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। वह युवतियों को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाता था। एक युवती की शिकायत पर वीमेन पॉवर लाइन की मदद से महानगर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने बताया कि वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह व महानगर कोतवाली की टीम ने मंगलवार सुबह एक युवती की मदद से निशातगंज में घेराबंदी की और गाजीपुर थाने के शक्तिनगर निवासी अरविंद कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बीए पास अरविंद ने मॉड्यूल किचन नामक कंपनी में युवतियों के लिए 7 से 40 हजार तक की नौकरी का इश्तहार बनाकर विभिन्न स्थानों पर चस्पा किया। इश्तहार में छपे नंबरों पर संपर्क करने वाली युवतियों से अपने ई-मेल पर बॉयोडाटा भेजने को कहा।

इसके बाद युवतियों से फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू करने के साथ सिक्योरिटी के रूप में 1200 रुपये जमा कराए। इसके बाद उन पर यौनशोषण के लिए दबाव बनाने लगा। आनाकानी पर बॉयोडाटा में भेजे फोटो से अश्लील फिल्म बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा।

जाल में फंसी एक युवती ने वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर काउंसलर ने अरविंद से फोन पर संपर्क करके उसे समझाने की कोशिश की। साथ ही उसे हिदायत भी दी।

इसके बाद भी अरविंद हरकत से बाज नहीं आया। उसने युवती पर एक बार संबंध बनाने पर ही फोटो लौटाने की बात कही। इस पर वीमेन पॉवर लाइन ने आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की। इसके तहत अरविंद की कॉल आने पर युवती ने उसकी बात मानने के लिए हामी भर दी।

अरविंद ने तय किया कि उसे बाराबंकी के एक होटल में ले जाएगा। युवती ने निशातगंज टेम्पो स्टैंड पर मिलने का वादा किया। वहां पहुंचते ही पुलिस टीम ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

बदनामी के डर से नहीं की शिकायत
पुलिस की पूछताछ में अरविंद ने कबूला कि इससे पहले सात युवतियों को नौकरी का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी जमा कराई और उन्हें बाराबंकी ले जाकर यौनशोषण कर चुका है। बदनामी के चलते युवतियों ने शिकायत नहीं की।
 
दुष्कर्म में जा चुका है जेल
शक्तिनगर निवासी अरविंद ने कबूला कि करीब दस महीने पहले मोहल्ले की ही एक युवती को बहाने से बाराबंकी ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया था।

जमानत पर छूटने के बाद कुछ दिन तक पिता की परचून की दुकान में हाथ बंटाया। इसके बाद युवतियों को ठगने व यौन शोषण का सिलसिला शुरू कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर महानगर वीर सिंह ने अरविंद के आपराधिक इतिहास की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें