फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर पति और देवर ने दी ये सजा

Wed, 11 Sep 2013 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां के गांव सैदापुर में बेटे की ख्वाहिश रखने वाला नशेड़ी पत्नी की कोख से दूसरी बेटी के जन्म लेते ही आपा खो बैठा।
विज्ञापन


बेटी के जन्म के दो हफ्ते बाद ही भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीटा और धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

मासूम व दुधमुंही को साथ लेकर पीड़ित थाने पहुंची। बावजूद इसके पुलिस के ध्यान ने देने पर मायके चली गई।

गांव उतरावां के मजरा सैदापुर के प्रदीप कुरील की पत्नी संतोषा मंगलवार दोपहर बाद रोते हुए थाने पहुंची। गोद में दुधमुंही बच्ची व साथ में तीन साल की मासूम थी।
विज्ञापन


संतोषा ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी प्रदीप से हुई थी। बेटे की चाहत रखने वाले पति के साथ पूरा ससुराल दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही उसका दुश्मन बन गया।
विज्ञापन


दोपहर के समय प्रदीप नशे में धुत होकर घर पहुंचा और भाइयों के साथ मिलकर पीटने के बाद बेटियों के साथ घर से निकला दिया।

थाने पहुंची संतोषा को पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर टरका दिया। मजबूरी में पीड़ित मोहनलालगंज के केसरी खेड़ा स्थित मायके चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें