फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से भाभी का तलाक करवाने के लिए एक ननद ने किया ये सब!

Sat, 10 Oct 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी-छोटी बातों पर भाभी से कहासुनी क्या हुई, ननद ने उसे भैया से तलाक दिलवाने की कसम खा ली। अपने बॉयफ्रेंड संग साजिश रच डाली। अचानक एक अजनबी नंबर से पति को फोन आने लगे।
विज्ञापन


उसने खुद को उसकी पत्नी का प्रेमी बताकर उनके रिश्तों में नफरत का बीज बो दिया। शादी के चार महीने बाद ही तलाक की नौबत आ गई। दो महीने से विवाहिता मायके में है। उसने वीमेन पॉवर लाइन से मदद मांगी ली।

जांच शुरू होते ही ननद का भांडा फूट गया। वीमेन पॉवर लाइन में उनकी काउंसलिंग हुई और शुक्रवार को विवाहिता पति संग ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन

सर्विलांस ने किया खुलासा

वीमेन पॉवर लाइन-1090 के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि छह महीने पहले ही आशियाना निवासी युवक की शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल नंबर पर एक अजनबी नंबर से मैसेज और कॉल आनी शुरू हो गई।

इसके बाद इसी नंबर से उसकी पत्नी को फोन किए जाने लगे।  लड़ाई-झगड़े के बाद दो महीने से विवाहिता मायके में थी। विवाहिता ने वीमेन पॉवर लाइन से आपबीती सुनाई।

सर्विलांस से पता चला कि विवाहिता के पति को जिस नंबर से फोन आता है, उससे उसकी ननद से भी बातें होती हैं। ननद समेत पूरे परिवार को वीमेन पॉवर लाइन के दफ्तर में बुलाकर भंडाफोड़ किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें