लखनऊ-बहराइच मार्ग पर नरैनापुर पकड़िया गांव के पास एक महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्यारों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचलने के साथ ही तेजाब से जला दिया।
मंगलवार को सुबह उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। वह लाल शादी का जोड़ा पहने हुए थी। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के नरैनापुर पकड़िया गांव के कुछ लोग सुबह खेत को गए थे।
खेत में काम करते समय धूप अधिक लगने से किसान जब सड़क के किनारे स्थित पेड़ के पास झाड़ियों की छांव में सुस्ताने गए तो वहां महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मामले की सूचना गांव पहुंची तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।