फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईएस चौराहे पर मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Fri, 16 Aug 2013 01:24 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह-सुबह राजाजीपुरम स्थित एमआईएस चौराहे पर एक महिला की लाश मिलने से हर कोई सहम गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या की आशंका है।
विज्ञापन


राजाजीपुरम के तालकटोरा थाना क्षेत्र के एसओ के मुताबिक आज सुबह एमआईएस चौराहे के फुटपाथ पर एक महिला की लाश मिली है। महिला सलवार कुर्ते में हैं और उम्र चालीस के आस-पास नजर आ रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी हैं।
विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि महिला किसी वाहन से टकरा गई होगी, लेकिन सिर के अलावा और कहीं चोट का निशान न होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके लाश फेंक दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह वारदात तड़के सुबह की हो सकती है। लाश की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस तफ्तीश करने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें